रतलाम पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, ₹2.40 लाख का माल ज़ब्त

0
Translate News:

थाना पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, ₹2.40 लाख का मशरूका ज़ब्त

रतलाम |  नशे के काले कारोबार के खिलाफ रतलाम पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल व एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना पिपलौदा पुलिस एवं सुखेड़ा चौकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 ग्राम अवैध MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ज़ब्त किए गए ड्रग्स और मोटरसाइकिल की कुल कीमत लगभग ₹2.40 लाख आंकी गई है।

पिपलोदा में 2 लाख की MD ड्रग्स ज़ब्त मुखबिर की सूचना पर पुलिस की बड़ी सफलता, 3 तस्कर सलाखों के पीछे

मुखबिर की सूचना पर पंचेवा फंटे पर नाकाबंदी

18 अगस्त को चौकी प्रभारी सुखेड़ा उप निरीक्षक राजू मखोड को मुखबिर से सूचना मिली कि जावरा की ओर से दो युवक बिना आगे की नंबर प्लेट वाली काले रंग की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (MP43 MJ 7104) पर अवैध MD ड्रग्स लेकर पिपलौदा की तरफ आ रहे हैं।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी पिपलौदा निरीक्षक रमेश कोली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जावरा-पिपलौदा रोड स्थित पंचेवा फंटे (हनुमान मंदिर के पास) घेराबंदी की। संदिग्ध मोटरसाइकिल के आते ही पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की।

तलाशी में मिला 20 ग्राम एमडी ड्रग्स

पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम मोईन (20) तथा पीछे बैठे युवक ने अपना नाम फैजान उर्फ जादू (23), दोनों निवासी बिजली घर के पीछे, जावरा बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर फैजान के कब्जे से 20 ग्राम अवैध MD ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,00,000 है। पुलिस ने ड्रग्स और ₹40,000 मूल्य की बाइक को तुरंत ज़ब्त कर दोनों के खिलाफ धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

पूछताछ के बाद सप्लाई चेन का तीसरा आरोपी भी दबोचा

गिरफ्तार आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क के तीसरे आरोपी परवेज (27), निवासी ग्राम बाराखेड़ा (थाना पिपलौदा) की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने उसे भी धर दबोचा। पुलिस फिलहाल तीनों आरोपियों से इस अवैध नेटवर्क के मुख्य सप्लायर और संभावित खरीदारों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

जब्त सामग्री (कुल कीमत: ₹2,40,000)

  • 20 ग्राम MD ड्रग्स: कीमत लगभग ₹2,00,000/-

  • हीरो एचएफ डीलक्स (MP43 MJ 7104): कीमत लगभग ₹40,000/-

गिरफ्तार आरोपी

  1. मोईन पिता शाबिर अब्बासी (उम्र 20 वर्ष) — निवासी जावरा शहर

  2. फैजान उर्फ जादू पिता फरीद पठान (उम्र 23 वर्ष) — निवासी जावरा शहर

  3. परवेज पिता रईस खान (उम्र 27 वर्ष) — निवासी ग्राम बाराखेड़ा, पिपलौदा

सराहनीय टीम: इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक रमेश कोली, उप निरीक्षक राजू मखोड, सउनि. कन्हैयालाल खैरवा, प्र.आर. अभय चौहान, आरक्षक विजयपाल सिंह, रोहताश जाट, प्रेम मीणा, प्रेम मर्सकोले, जितेन्द्र माली, तुषार सिसोदिया एवं सैनिक कृष्णदास बैरागी की मुख्य भूमिका रही।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top