भाजपा नेत्री ने वैक्सीनेशन सेंटर पर मनाया जन्मदिन, बाहर टीका लगवाने वालों की लगी थी लाईन

0
Translate News:
   इंदौर/मध्य प्रदेश।। इंदौर सहित पुरे देश में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सरकार ने सख्त आदेश दे रखे है जिसकी अनुपालना प्रशासन के द्वारा सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा कर की जा रही है। लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर में सदर बाजार स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जी हां यहां एक भाजपा नेत्री का जन्मदिन मनाने के लिए बीजेपी के कई कार्यकर्ता वैक्सीनेशन सेंटर के अंदर ही घुस गए और बगैर मास्क के उसे सेलिब्रेशन भी किया। जबकि सेंटर के बाहर टीका लगवाने वालों की एक लम्बी कतार लगी थी।वही दीवार पर सीएम और भाजपा विधायक के पोस्टर भी लगे थे। 
  यह मामला विधानसभा क्रमांक 3 के वार्ड 58 स्थित 39 नंबर स्कूल का है। भाजपा वार्ड अध्यक्ष माधुरी जायसवाल का शनिवार को जन्मदिन था। कार्यकर्ताओं ने उनका बर्थडे मनाने के लिए केक मंगवाया। माधुरी ने केक काटकर सभी को खिलाया। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने मोबाइल में वीडियो भी बनाया। जहां बर्थडे मनाया गया है, वह मंत्री उषा ठाकुर का विधानसभा क्षेत्र हैं। माधुरी को उन्होंने ही वार्ड अध्यक्ष बनाया था। माधुरी 8 साल से वार्ड अध्यक्ष हैं।   
     सोशल मिडिया में वायरल हो रहे विडिओ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधायक आकाश विजयवर्गीय के फोटो भी दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध में भाजपा वार्ड अध्यक्ष माधुरी जायसवाल ने कहा कि मेरे घर पर गमी हुई थी, लेकिन कार्यकर्ताओं ने मेरा जन्मदिन मनाने की जिद की थी। इस कारण से मैंने वैक्सीनेशन सेंटर पर अपना जन्मदिन मनाया। चिकित्सा शिक्षा विभाग का कहना है कि वह मामले में कलेक्टर मनीष सिंह से शिकायत करेंगे। कोविड-19 के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया का कहना था कि मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top