Translate News:
बांसवाड़ा/राजस्थान।। जिले की कुशलगढ़ तहसील में भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने कई मांगो को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन लिखित सोपा। मोर्चा द्वारा ज्ञापन में दस मांगें रखी गई है। बता दे कि हाल ही राजस्थान में हुए कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में जीत का परचम लहराने वाली भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने एक ज्ञापन कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी को सोपा जिसमे कुशलगढ़ स्थित मामा बालेश्वर दयाल महाविद्यालय में रिक्त पदों को भरने की मांग की गई।
मोर्चा ने कन्या महाविद्यालय में भवन निर्माण करवाने व स्टाफ लगाने की भी ज्ञापन के तहत मांग रखी है। साथ ही सज्जनगढ़ महाविद्यालय, राजकिय प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्याललयो में रिक्त चल रहे पदों को भरने की बात ज्ञापन में कही गई है।
खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के छोटी सरवा में महाविद्यालय खोलने व कुशलगढ़ उपखंड क्षेत्र में सभी छात्रावासों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मोर्चा ने लिखित मांग की है।
मोर्चा द्वारा आदिवासियों के मसीहा कहे जाने वाले कुशला भील की प्रतिमा भी स्थापित करने की बात ज्ञापन में कही गई है। मोर्चा का कहना है कि बांसवाड़ा से बड़ी सरवा सरकारी बस सेवा बंद है, उसे पुनः शुरू करने एवं बेरोजगारो को भत्ता देने की बात भी ज्ञापन में कही गई है। इस मोके पर कॉलेज अध्यक्ष सहित कई छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।



