बांसवाड़ा (प्राइम न्यूज राजस्थान): जिले के बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में आगामी पंचायती राज चुनावों से ठीक पहले राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। रागेला पाड़ा गांव में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को बड़ा झटका लगा, जहां पार्टी के 50 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं ने BAP छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री और वागड़ के वरिष्ठ नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय के नेतृत्व में इन सभी कार्यकर्ताओं ने औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
राजनीतिक समीकरणों पर असर
पंचायती राज चुनाव की नजदीकी को देखते हुए इस दल-बदल को बागीदौरा और आसपास के ग्रामीण इलाकों के राजनीतिक समीकरणों में एक अहम मोड़ माना जा रहा है। BAP कार्यकर्ताओं का यह सामूहिक पलायन चुनावी तैयारियों के बीच विपक्षी दलों के लिए चिंता का विषय बन सकता है।
कार्यक्रम के दौरान महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी को एकजुट होकर धरातल पर काम करना होगा।

