11 दिनों से मांग रहा है बाबा राम रहीम की गिरफ्तारी

Translate News:
    सिरसा।। गांव तलवाड़़ा खुर्द के रहने वाले जरनैल सिंह बराड़ ने बाबा राम रहीम की गिरफ्तारी व फिल्म एमएसजी पर रोक लगाने को लेकर ऐलनाबाद स्थित एसडीएम कार्यालय के बाहर 23 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया हुआ है और यह धरना 02 फरवरी को 11वें दिन में प्रवेश कर गया है। जरनैल सिंह बराड़ का कहना है कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा राम रहीम के खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हो चुके है, लेकिन अब तभी बाबा को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हाल ही में बाबा के खिलाफ सीबीआई ने साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में एक मामला दर्ज किया है, उसमें भी बाबा को गिरफ्तार नहीं किया गया। यदि यह मामला किसी आम आदमी के खिलाफ दर्ज होता, तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाता, फिर बाबा की गिरफ्तार में इतना समय क्यों लग रहा है। बराड़ ने कहा कि उन्हें बाबा राम रहीम की फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड के नाम से ही सबसे बड़ी दिक्कत है, क्योंकि मैसेंजर ऑफ गॉड परमात्मा के दूत को कहा जाता है, लेकिन बाबा परमात्मा का दूत नहीं है, बल्कि ये तो कानून के गुनेहगार है। बराड़ ने कहा कि वे 23 जनवरी से रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक धरना दे रहे है, मगर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया है, जोकि एक शर्म की बात है। बराड़ के अनुसार इस धरने को सत्कार सभा, गुरूद्वारा सिख कमेटी ऐलनाबाद की ओर से पूरा समर्थन मिल रहा है और यह धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक बाबा गिरफ्तार नहीं हो जाते और उनकी फिल्म एमएसजी पर रोक नहीं लग जाती।

Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top