स्वाइन फ्लू को लेकर बरते सावधानी

Translate News:
Image result for swine flu     नई दिल्ली।। राजधानी में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थय महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। आलम यह है कि दिल्ली में ही नहीं अब देश में स्वाइन फ्लू का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है इसके चलते लोगों में स्वाइन फ्लू को लेकर एक भय का माहौल बनता जा रहा है जबकि डॉक्टरों का कहना यह है कि स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने की जरूरत नही है। बल्कि इसके प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। दिल्ली में एयर पोर्ट से लेकर अस्पतालों में स्वाइन फ्लू से निपटने के व्यापक प्रबंध किए गए है।
    इस बारे में स्वाइन फ्लू को लेकर डॉक्टर चरण दास ने कहा कि दिल्ली में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए पर्याप्त व्यस्था है। और स्वाइन फ्लू के संभावित मरीजों के लिए तुरंत उपचार किया जा रहा है। एनडीएमसी के डॉ अनिल बंसल ने बताया कि दिल्ली में स्वाइन फ्लू को लेकर जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा अगर दिल्ली में किसी भी व्यक्ति को शरीर में लगातार दर्द और सूजन के साथ बुखार आता हो, उस नजर अंदाज न करे। क्योंकि स्वाइन फ्लू एक धातक बिमारी है।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top