गौमाता प्रेमियों की भावनाओं से ऊपर नहीं है बॉलीवुड - गौभक्त

Translate News:
गौ हत्या प्रतिबन्ध के विरोध में उतरा बॉलीवुड...
     फरहान अख्तर, आयुष्मान खुराना और रिचा चड्ढा समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने महाराष्ट्र में गोमांस पर लगे प्रतिबंध का विरोध करते हुए मंगलवार को इसे "मानवाधिकारों का उल्लंघन" बताया..
   महाराष्ट्र में गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने से जुड़ा विधेयक कई सालों से अटका हुआ था.. इसे सोमवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंजूरी दे दी.. फिल्म निर्देशक ओनिर ने ट्विटर पर लिखा, ‘"गोमांस पर प्रतिबंध मानवाधिकारों का उल्लंघन है" मैं क्या खाऊं यह सरकार तय नहीं कर सकती, लगता है कि भारत का ‘लोकतांत्रिक’ संविधान विविधता सुनिश्चित नहीं करता.. गोमांस पर प्रतिबंध एक निराशाजनक कदम है.. ’रिचा ने कहा, ‘मैं शाकाहारी हूं और गोमांस पर प्रतिबंध सांप्रदायिक राजनीति है.. ’ स्टैंड अप कॉमेडियन वीर दास ने ट्वीट किया है , ‘प्रिय सरकार आइए गोमांस के साथ दांतों पर प्रतिबंध लगाते हैं.. हम ऊबली सब्जियों पर जी सकते हैं और इस तरह आपके नेता नफरत फैलाने वाला भाषण नहीं दे सकेंगे.. ’अभिनेता रणवीर शौरी ने ट्विटर पर लिखा, ‘सरकार खाने पर प्रतिबंध लगाना बंद करें.. शुक्रिया।
   फरहान अख्तर ने ट्वीट किया, ‘तो अब महाराष्ट्र में आपको किसी से शिकायत (बीफ) हो सकती है लेकिन आप किसी के साथ बीफ (गोमांस) खा नहीं सकते (यू कैन हैव बीफ (शिकायत) विद समवन, बट यू कांट हैव बीफ विद समवन).. ’निर्देशक शिरीष कुंदरा ने गोहत्या प्रतिबंध का मजाक उड़ाते हुए लिखा, ‘गायों को अगर अगले चुनाव में मतदान का अधिकार दे दिया जाए, तो हैरान मत होना’
    आयुष्मान खुराना ने लिखा है अब मैं क्या खाऊँ ये मेरा पसंदीदा भोजन है, वहीं बहुचर्चित शो 'सत्यमेव जयते' में देशवासियों को जगाने का ढोंग करने वाले आमिर खान ने कहा है की गौ हत्या पर प्रतिबन्ध से महाराष्ट्र में भोजन की कमी उत्पन्न होगी...
गौमाता प्रेमियों का दृष्टिकोण
    वही गौमाता प्रेमियों को लगता है गौहत्या पर पूरे विश्व में प्रतिबन्ध लगना चाहिये, किसी जीव की हत्या पर प्रतिबन्ध लगाने से मानवाधिकारों का उलंघन कैसे हो सकता है? कैसी विडंबना है की आयुष्मान खुराना के पास गौमांस के सिवा कुछ और खाने को नहीं है... खुद को देशप्रेमी होने का दावा करने वाले आमिर खान शायद यह नहीं जानते कि हमारे देश की पहचान "गौमाता" हैं.. आमिर खान की सोच पर घिन्न आती कि गौ हत्या पर प्रतिबन्ध से महाराष्ट्र में भोजन की कमी उत्पन्न होगी... राज्य में अगर गोहत्या पर प्रतिबन्ध लगा दिया जाये तो क्या लोग भूख से मर जाएंगे...? अगर आप भी गौहत्या के खिलाफ है और इस पर प्रतिबन्ध को उचित कदम मानते है तो भारतीयों की भावनाओं का मजाक बनाने वाले इन लोगों कि फिल्मों का त्याग करके इन्हें सबक जरूर सिखाएं..


‪



Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top