आलू-प्याज का स्टॉक बनाएगी सरकार

Translate News:
    नई दिल्ली।। दिल्ली सरकार ने आलू-प्याज की कीमतों को कंट्रोल में रखने के लिए एक स्पेशल स्टॉक बनाने का फैसला किया है। इसके तहत अब आलू-प्याज का उत्पादन करने वालों राज्यों से आलू-प्याज लेकर स्टॉक किया जाएगा। जब कभी भी बाजार में इनकी कीमतें बढ़ेंगी या नियंत्रण से बाहर होंगी, तो सस्ती दरों में आलू-प्याज बिक्री के लिए बाजार में उतारा जाएगा। इससे इसकी कीमत कंट्रोल में रहेंगी। दिल्ली सरकार ने यह फैसला सोमवार को एक बैठक में लिया है। 
    उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट, दिल्ली एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड और किसानों के साथ एक रिव्यू बैठक की। इसका मकसद कीमतों को कंट्रोल करना था। इस मौके पर सिसौदिया ने कहा कि किसानों को उनके उत्पाद की उचित कीमत मिले और दिल्ली के लोगों को सही दरों पर प्रॉडक्ट मिले, इसके लिए सभी जरूरी स्टेप उठाए जाएंगे। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को आदेश भी दिए।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top