राजस्थान सम्पर्क पार्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण को जो अधिकारी गंभीरता से नही लेता उसको नोटसी जारी करे और पैनल्टी वसूल की जावे

Translate News:
घोषणाओं एवं विकास कार्य क्रियान्वयन संबंधित समीक्षा बैठक सम्पन्न
प्रकरणों के निस्तारण में गंभीरता नही बरतने वाले अधिकारियों कोे नोटिस जारी करे --जिला कलक्टर
    बांसवाड़ा।। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए की वे जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समय पर निस्तारण कर रिर्पोट तत्काल कार्यालय को भिजवाएं। उन्होंने कडे शब्दों में अधिकारियों को कहा कि प्रकरण निस्तारण में किसी भी प्रकार की ढिलाई को बर्दाश्त नही किया जाएगा और निस्तारण रिपोर्ट समय पर नही भिजवाने वाले अधिकारियों के विरुद्व नोटिस जारी करे।
   यह निर्देश गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्थान सरकार द्वारा की गई घोषणाओं एवं ’’सरकार आपके द्वार’’ कार्यक्रम के दौरान दिये गये निर्देशों तथा जिला बांसवाड़ा में विकास कार्यो एवं सुराज संकल्प यात्रा घोषणाओं की क्रियान्विति की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। बैठक में क्षेत्रीय सांसद मानशंकर निनामा की मौजुदगी में आयोजित बैठक में दर्ज 27 प्रकरणों में से 3 का निस्तारण किया और शेष प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की प्रकरणों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करते हुए रिर्पोट ऑन लाईन दर्ज करे।
   जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रीय सांसद मानशंकर निनामा ने कहा कि राज्य सरकार सभी समस्याओं के निराकरण करने में हंरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे परिवादी द्वारा दर्ज शिकायतो को गंभीरता से ले और उसका समाधान करते हुए उन्हे समय पर निस्तारण करे।
   जिला कलक्टर ने राजस्थान सम्पर्क पार्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण की रिर्पोर्ट ऑन लाईन करने के निर्देश दिए और स्प्षट शब्दों में कहा कि जो अधिकारी उसको गंभीरता से नही लेता व रिर्पोर्ट ऑन लाईन दर्ज करने में लापरवाही करता है उसको नोटसी जारी करे और राजस्थान सुनवाई का अधिकार अधिनियम 2012 के तहत पैनल्टी वसूल की जावे।
    बैठक में कुल 27 में से 11 प्रकरण सतर्कता समिति में दर्ज किये गए वही अलग - अलग समय पर हुइ्र जन सुनवाई में दर्ज 16 प्रकरणों पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण कर रिपोर्ट देने के नर्देश दिए। बैठक में गत अक्टूबर माह की जनसुनवाई में दर्ज प्रकरण तहसील गढी के नरेगा के तहत बनी सडक को खोद कर मेडबन्दी करने व आमरस्ता बंद करने संबंधित प्रकरण पर रिपोर्ट नही भिजवाने के कारण जिला कलक्टर ने जनसुनवाई के दौरान विकास अधिकारी गढी को कारण बताओं नोटिस देने के निर्देश दिए।
   बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर नारायणसिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निष्काम दिवाकर सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top