सच्चाई से तिलमिलाया मंत्री दिलवा रहा पत्रकारो को धमकी

Translate News:
मीडिया ने सच दबा के छापा उसके बाद भी मंत्री की हेकड़ी नहीं गई …
गुनहगार मंत्री की अभी भी जारी है ओछी हरकते     वाराणसी।। शाहजहाँपुर के सोशल मीडिया पत्रकार जोगेन्द्र सिंह प्रकरण में सरकार की सच्चाई और मंत्री का हरमपना खुल कर सामने आ गया है।
    आगनबाड़ी कार्यकत्री का बलात्कारी पिछड़ा वर्ग राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा जिसके इशारे पर शाहजहाँपुर पुलिस ने जोगेन्द्र को झूठे केस में फंसाकर उसका उत्पीड़न करती रही और उसके घर दबिश देने पहुचे इंस्पेक्टर प्रकाश राय जिसने जोगेन्द्र को पेट्रोल डालकर जिन्दा जला दिया। सोमवार को मौत के बाद सोशल मीडिया में शोक की लहर दौड़ गयी और नतीजा यह रहा कि जोगेन्द्र के पुत्र द्वारा हिम्मत दिखने पर राज्यमंत्री राममूर्ति, इंस्पेक्टर प्रकाश राय सहित 6 लोगो पर हत्या का मुकदमा दर्ज करना पड़ा।
    कल से ही पत्रकारो के गुस्से को देखते हुए कई नेता तरह-तरह के बेबुनियाद अफवाहे उडा रहे थे और सोशल मीडिया में एक्टिव समाजवादी पार्टी के नेता भद्दी - भद्दी गालिया बक रहे थे लेकिन अब तो सरकार के चरित्र और कार्यप्रणाली पर ही सवाल खडे हो गए है। अब तक राज्यमंत्री का न तो हूटर हटा और न ही इंस्पेक्टर की नौकरी गयी। उल्टे सच्चाई से तिलमिलाया राज्यमंत्री चैनेल और अख़बार के पत्रकारो को अपने गुर्गो से धमकी दिलवा रहा है। इसके बाद लखनऊ प्रेस क्लब में पत्रकारो ने एक मीटिंग कर कड़े शब्दों में मुख्यमंत्री अखिलेश को यह सन्देश दे दिया है कि यदि वह इस दागी मंत्री के खिलाफ कोई कदम नही उठाएंगे तो 2017 में उन्हें और उनकी पार्टी को यह अहसास दिला दिया जाएगा कि उनका नेतृत्व इतना कमजोर है कि लोकतंत्र के हत्यारे के खिलाफ उनकी सरकार कार्यवाही करने में कमजोर है तो फिर वह जनता की क्या करेगी। समाजवादी पार्टी जब से सत्ता में आई है उस वक़्त से लगातार विवादों को लेकर चर्चा में बनी हुई है।
(अवनिन्द्र कुमार सिंह/अमन)



Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top