हिन्दू महासभा चलाएगी इस्लाम मुक्त भारत अभियान

Translate News:
    लखनऊ।। हिन्दू महासभा ने इस्लाम मुक्त भारत अभियान चलाने का फैसला किया है। महासभा ने कहा है कि वह हर हिन्दू घर को मुस्लिम कट्टरपंथियों से रक्षा के लिए एक तलवार भी देगी। इसके अलावा, महासभा ने मोदी सरकार से देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग भी की है। महासभा का यह फैसला ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से हिन्दू धर्म के बढ़ते प्रभाव से निपटने के लिए आंदोलन की तैयारी करने के प्रस्ताव के जवाब में आया है। हिन्दू महासभा ने 22 जून को लखनऊ में हुई कार्यकारिणी की मीटिंग में अपने इस एजेंडे पर मुहर लगा दी है। 
    बता दें कि महासभा ने हाल ही में 'गद्दारों भारत छोड़ो नाम से एक अभियान चलाया था। इसमें मुख्य रूप से असद्उद्दीन औवेसी, आजम खान और इमाम बुखारी से देश छोड़ने को कहा गया था। हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग जुलाई में गुजरात के सोमनाथ में होने वाली है। हिन्दू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की मुहिम की शुरुआत की जाएगी। इसी दिन पूरे देश में हिन्दुओं के हर घर को श के रूप में एक तलवार दी जाएगी, ताकि वे इस्लामी कट्टरपंथियों से अपनी रक्षा कर सकें। तिवारी ने अल्पसंख्यक आयोग को भंग करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक आयोग के नाम पर बहुसंख्यक हिन्दूओं का पैसा मुस्लिमों के उद्धार के लिए खर्च किया जाता है। विश्व हिन्दू संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी रत्नदेव श्री ने कहा, ''देश में अरबों रुपए की जमीन कब्रिस्तान के रूप में है। सरकारें कब्रिस्तानों पर जनता का धन भी लुटाती हैं। उनकी मांग है कि मुस्लिमों को हिन्दूओं की तरह छोटी-सी जगह दी जाए। कब्रिस्तान को हिन्दूओं की संपत्ति घोषित किया जाए। तिवारी ने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के लेटर से मुस्लिमों की नीयत का पता चलता है। इसलिए महासभा इस्लाम मुक्त भारत की मांग कर रही है।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top