एक बच्ची ने पूछा हर आतंकवादी मुसलमान क्यों होता है?

Translate News:
    नई दिल्ली।। आतंकवाद को मजहब में न तोलो, इसकी न तो कोई जुबां और न ही ईमान-धर्म होता है। एक बिरादरी के चंद लोगों की गलत हरकतों के चलते हम पूरी की पूरी कौम को बदनाम मान लेते हैं, लेकिन यह किसी भी लिहाज से सही नहीं माना जा सकता है। अगर कोई कहे कि हर आतंकवादी मुसलमान होता है तो यह बात पूरी तरह से नाजायज होगी। हम अपने वीडयो खबर में आपको जो दिखाएंगे उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अपने तेज-तर्रार और तीखे भाषणों के लिए जाने जाने वाले असद्दुदीन ओवैसी से जब एक बच्ची ने पूछा कि आखिर हर आतंकवादी मुसलमान क्यों होता है, तो इसपर ओवैसी ने जो जवाब दिया उसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।
    इंडिया टीवी से चर्चित शो आप की अदालत में पब्लिक में बैठी एक बच्ची ने ओवैसी से सवाल पूछा कि आखिर हर आतंकवादी मुसलमान क्यों होता है? इस पर उन्होंने जो जवाब दिया उसे सुनकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
ओवैसी ने कहा-
      महात्मा गांधी को जिसने मारा वो मुसलमान था क्या, इंदिरा गांधी को जिसने मारा वो मुसलमान था क्या, बाबरी मस्जिद को जिसने शहीद किया वो मुसलमान था क्या, दिल्ली की सड़को पर जो सिक्खों की गर्दनें काटी गईं वो मुसलमान थे क्या, गुजरात के गली कूंचों में जिन लोगों को मारा गया और बेघर किया गया वो मुसलमान थे क्या ? कुल मिलाकर सारे मुसलमान आतंकवादी ओवैसी की नज़र सही और नेक है।

Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top