'नेहरू ना होते तो कश्मीर में नहीं होती धारा 370''

Translate News:
     कोलकाता।। लंबे समय से कश्मीर में चली आ रही धारा 370 की समस्या पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का बड़ा बयान आया है। कश्मीर नीति पर सवालिया निशान लगाते हुए अमित शाह ने स्पष्ट कहा है कि नेहरू की जगह सरदार पटेल होते तो यह समस्या रहती ही नहीं।
    शाह ने नेहरू के बारे में ये बड़ा बयान अपने कोलकाता दौर पर बुधवार को दिया है। शाह ने कहा कि जब सभी राजों रजवाड़ों को भारत में जोड़ा गया था तब हर राज्य पर 370 धारा लगी थी ये सिर्फ जम्मू काश्मीर के लिए नहीं थी। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि अंग्रेजों ने रजवाड़ों को स्वतंत्र कर दिया था, लेकिन उस वक्त सरदार पटेल ने पूरे देश को एक करके मजबूत करने का काम किया था।
     शाह ने कहा कि 370 के चलते कश्मीर की समस्या बनी रह गई, उन्होंने कहा कि युद्ध के चलते कश्मीर की संविधान सभा नहीं बन पाई और धारा 370 स्थाई हो गई। उस वक्त नेहरू और अब्दुल्ला के बीच बातचीत हुई और वहीं से जम्मू-कश्मीर की समस्या शुरू हो गई।
पश्चिम बंगाल में है खौफ का माहौल
     अपने पिछले दौरे में नरम रूख अख्तियार करने वाले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को ममता बनर्जी सरकार पर करारा प्रहार किया। शाह ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ जनता ने यहां तृणमूल कांग्रेस को सत्ता सौंपी, वैसा कुछ नहीं हुआ।
   राज्य सरकार के प्रति जनता में घोर निराशा है। रोज बम धमाके हो रहे हैं। इस तरह की घटनाओं से यहां खौफ का माहौल है। भाजपा अध्यक्ष बुधवार को महानगर के एक पांच सितारा होटल में इंडियन चेंबर ऑफ कामर्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top