महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के राजुरा पुलिस थाने में एक वृद्ध महिला जनाबाई सखरकर ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके सौतेले बेटे सुरेश ने अपने तोते को उसे देखते ही गाली देने के लिए सिखाया है। महिला का कहना है कि जब भी वह उसके पास से गुजरती हैं, तोता उसे अपशब्द बोलने लगता है।
उनकी शिकायत पर पुलिस ने जनाबाई की उपस्थिति में सुरेश और उसके तोते 'हरियल' को थाने में बुलाया। तोता शायद खाकी वर्दी को देखकर सजग था इसलिए उसने पुलिस थाने में महिला के पास जाने पर कुछ भी नहीं बोला।
पुलिस इंस्पेक्टर पीएस डोंगरे ने बताया कि महिला और उनके सौतेले बेटे के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। हमने तोते पर ध्यान दिया, लेकिन उसने एक भी शब्द नहीं बोला।
