पांच रुपये में पेट भरेगी दादी की रसोई

Translate News:

    नोएडा।। महंगाई की मार से आम जनता की कमर टूटी जा रही है। गरीबों के नसीब में भरपेट भोजन मयस्सर नहीं हो रहा है। ऐसे वक्त में अगर कोई पांच रुपये में गरीबों को भरपेट भोजन कराने की व्यवस्था कर दे तो वह गरीबों के लिए कोई बड़ा मसीहा ही हो सकता है।
    आज के जमाने में पांच रुपये में भरपेट भोजन की बात सुनकर भले ही आपको अपने कानों पर भरोसा न हो रहा हो, लेकिन यह सच है। गरीबों को पांच रुपये में पहली बार भरपेट भोजन कराने का बीड़ा उठाया है, जिले के समाजसेवी अनूप खन्ना ने।
    दादी की रसोईं के नाम से वह आज दोपहर 12 बजे से सेक्टर-29 स्थित गंगा कांप्लेक्स से अपने इस सराहनीय कदम की शुरुआत करने जा रहे हैं। सफलता मिलने पर जिले के बाकी प्रमुख स्थानों पर भी दादी की रसोई नजर आएगी।
    दादी की रसोई में फिलहाल गरीबों को पांच रुपये में देसी घी का तड़का लगी दाल, चावल और अचार मिलेगा। रसोईं के सफल होने पर इसी कीमत पर इसमें कुछ और रोटी, सब्जी जैसे कुछ और भोज्य पदार्थ भी बढ़ाए जाएंगे। उत्तराखंड में जब भीषण तबाही का आलम था, तो अनूप खन्ना यह खबर सुनते ही अपने कुछ साथियों को लेकर रातोंरात राहत सामग्र्री के साथ वहां फंसे लोगों की मदद करने पहुंच गए थे।
    समाज सेवी अनूप खन्ना का कहना है कि मेरी दादी मां सरोजनी खन्ना ने एक बार मुझसे कहा कि अब तो मैं सिर्फ खिचड़ी खाती हूं, मेरे ऊपर होने वाले खर्च में काफी बचत होती है, उससे गरीबों को खाना खिलाओ। दादी की बात मानकर मैंने यह कदम उठाया है। सफल होने पर पूरे जिले में इस तरह की रसोई खुलेगी।



Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top