खाली पेट गलती से भी न खाएं ये 10 चीजें वरना...

Translate News:
सावधानी रखे ( ध्यान देवें)----
    सेहत को बेहतर बनाने के लिए हमारा कुछ अहम बातों की तरफ ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। हमें कौन सी चीज किस समय पर खानी चाहिए और किसी चीज का फायदा हमें कब होता है? ऐसी बातों का खास ख्याल रखना चाहिए क्योंकि कुछ खाने वाले पदार्थों में एसिड की मात्रा इतनी ज्यादा होती हैं और अगर इन्हें खाली पेट खाया जाए तो यह हमें नुकसान पहुंचा सकती हैं। कच्चे टमाटर, दही, केले आदि को खाली पेट खाना अच्छा नहीं माना जाता है। वहीं, अगर दिन की शुरुआत कोसे पानी से शुरू की जाए तो यह हमारे स्वास्थय के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। वहीं खाली पेट चाय और कॉफी पीना हमारे लिए नुकसानदायक होती है।
आइए, आज जानते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जो हमें खाली पेट नहीं खानी चाहिए।
1. सोडाः सोडा में उच्च मात्रा में कार्बोनेट एसिड होता हैं, जिसे खाली पेट पीने से आपको उल्टी आ सकती है और आपको बेचैनी महसूस हो सकती है।
2. टमाटर: टमाटर में एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। खाली पेट खाने से यह शरीर में रिएक्ट करता है और पेट में अघुलनशील जेल का निर्माण कर देता है जो पेट में स्‍टोन बनने का कारण बन जाता है।
3. दवाइयां: अक्सर खाली पेट दवाइयां खाने से डॉक्टर मना करते हैं क्योंकि खाली पेट, दवा खाने से पेट में एसिड की शिकायत हो जाती है, जिससे शरीर में असंतुलन पैदा हो जाता है।
4. एल्‍कोहल: खाली पेट शराब का सेवन करने से पेट में जलन होने लगती है, जिसकी वजह से खाना भी ठीक प्रकार से नहीं पच पाता है।
5. मसालेदार स्पाइसी भोजन: खाली पेट कभी भी स्पाइसी, चटपटे भोजन का सेवन न करें। इसमें नैचुरल एसिड होता है जो पेट के हाजमे को बिगाड़ देता है।कई बार पेट में ऐंठन भी होने लगती है।
6. कॉफी: खाली पेट, कॉफी का सेवन सबसे अधिक घातक होता है। इसमें कैफीन होती है जो खाली पेट लेने पर आपको बेहाल कर सकती है। कुछ खाने को न हों, तो एक गिलास पानी ही पी लें।
7. चाय: जिस प्रकार कॉफी पीना अच्‍छा नहीं होता है, उसी प्रकार खाली पेट चाय भी न पिएं। चाय में उच्‍च मात्रा में एसिड होता है, जिसकी वजह से पेट में दर्द हो सकता है।
8. दही: दही स्‍वास्‍थ्‍यकारी होता है लेकिन खाली पेट, इसका सेवन करने से पेट में मरोड़ उठ सकती है।
9. केला: खाली पेट केला खाने से शरीर में मैग्‍नीशियम की मात्रा काफी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से शरीर में कैल्शियम और मैग्‍नीशियम की मात्रा में असंतुलन हो जाता है। इस कारण, सुबह खाली पेट केला न खाएं।।
10. शकरकंद: शकरकंद में काफी मात्रा में टैन्‍नीन और पैक्‍टीन होता है, जिसे खाली पेट खाने पर गैस्ट्रिक एसिड की समस्‍या हो जाती है। इससे सीने में जलन हो सकती हैं।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top