देश की एकता के लिए सरदार पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : मोदी

Translate News:
    नई दिल्ली।। सरदार पटेल की 140वीं जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के राजपथ से ‘रन फॉर यूनिटी’ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें करीब 15 हजार लोग शामिल हुए। पीएम ने कहा कि देश की एकता के लिए सरदार पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। जिसने एक भारत दिया, उसे श्रेष्ठ बनाना हमारी जिम्मेदारी है।
    पीएम ने लोगों को देश की एकता के लिए काम करने की शपथ भी दिलाई। मोदी ने यहां पटेल के साथ इंदिरा गांधी को भी याद किया। कहा कि इंदिरा ने देश के लिए बलिदान दिया था।
इससे पहले, पीएम मोदी संसद मार्ग पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर फूल चढ़ाने पहुंचे थे। बता दें कि देश के पहले गृहमंत्री की जयंती को एकता दिवस के तौर पर सेलिब्रेट किया जा रहा है। पिछले साल ही मोदी ने इस दिन को एकता दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया था।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top