Breaking News
Loading...

सिनेमा हॉल में ‘राष्ट्रगान’ का अपमान करने पर मुस्लिम परिवार को जनता ने बाहर निकाला

    मुंबई।। मुंबई के कुर्ला में राष्ट्रगान के समय खड़े नहीं होना परिवार को इतना भारी पड़ा कि टिकट होने के बावजूद उसे फिल्म देखने से रोकते हुए सिनेमाहॉल से बाहर खदेड़ दिया गया।
    दरअसल कुर्ला इलाके में मौजूद पीवीआर सिनेमा हॉल में एक परिवार फिल्म ‘तमाशा देखने गया तभी फिल्म की शुरुआत में राष्ट्रगान पर उसके सम्मान के लिए हॉल में मौजूद सभी दर्शक अपनी-अपनी सीट पर खड़े हो गए, लेकिन एक परिवार के कुछ लोग राष्ट्रगान के दौरान अपनी सीट पर बैठे रहे।
    जिसका विरोध करते हुए वहां मौजूद कुछ अन्य लोगों की उस परिवार के साथ कहासुनी हो गई। वहां मौजूद बाकि लोग भी फिल्म छोड़ थिएटर में मचा हंगामा देखने लगे। आखिरकार उन लोगों को थिएटर छोड़कर बाहर जाना पड़ गया। जिसके बाद थिएटर के लोगों ने खूब तालियां बजाईं। इस बीच वहां मौजूद एक शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बना डाला और ये वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।
    उल्लेखनीय है कि साल 2003 में महाराष्ट्र सरकार ने यह आदेश पारित किया था कि सिनेमा हॉल में फिल्मों से पहले राष्ट्रगान का प्रसारण किया जाएगा और इस दौरान सभी दर्शकों का खड़ा होना अनिवार्य होगा। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के मुताबिक राष्ट्रगान के दौरान खड़े होने की कोई कानूनी बाध्यता नहीं है।
   मुंबई के अलावा देश के किसी भी अन्य शहर में इस तरह का नियम देखने को नहीं मिलता है। हालांकि दिल्ली में 50 और 60 के दशक में ऐसी परंपरा जरूर हुआ करती थी।