आमिर को जितने मारो थप्पड़ उतने लाख मिलेंगें

Translate News:
      लुधियाना।। महाराष्ट्र में सरकार चला रही बीजेपी की सहियोगी शिवसेना ने अपने एक एलान में कहा है कि आमिर खान को जो थप्पड़ मारने वाले को हर थप्पड़ के बदले एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। फिल्म दंगल की शूटिंग के सिलसिलें में आमिर लुधियाना के रैडिसन ब्लू होटल में ठहरे हैं। बीते बुधवार को शिवसैनिको ने इस होटल के बाहर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान आमिर के खिलाफ मुल्ला, मुसल्ला और ‘कुत्ता’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया। उनकी तस्वीरें भी जलाई गईं। शिवसेना के पंजाब अध्यक्ष राजीव टंडन ने आमिर को थप्पड़ मारने वाले को हर थप्पड़ के लिए एक लाख रुपए देने का एलान किया है।
    दिल्ली में रामनाथ गोयनका अवॉर्ड्स में शामिल होने आए आमिर खान ने देश में बढ़ती असहिष्णुता के मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी। आमिर खान ने कहा है कि पत्नी किरन ने देश से बाहर जाने की इच्छा जताई क्योंकि उसे बच्चों के बारे में डर लग रहा है। देश में असुरक्षा का भाव है। आमिर खान के इस बयान के बाद बॉलीवुड और राजनीति की कई दिग्गज हस्तियां आमिर के विरोध में आ गयीं।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top