पाकिस्तान ने दाऊद इब्राहिम को एक तरह से नजरबंद किया

Translate News:
   कराची/मुंबई।। छोटा राजन की गिरफ्तारी के बाद अब पाकिस्तान ने दाऊद इब्राहिम को एक तरह से नजरबंद कर दिया है। दाऊद या उससे जुड़ी इंफॉर्मेशन भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसियों तक पहुंचने से रोकने के लिए दाऊद पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। दाऊद को अब अपने दिन भर की कम्युनिकेशन डिटेल ISI को बतानी पड़ रही है। इसके तहत 2 मिनट से ज्यादा की कॉलिंग के लिए भी दाऊद को परमिशन लेना जरूरी हो गया है। यही नहीं, पाकिस्तान और मुंबई पुलिस में मौजूद के सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान सरकार ने नया इंतजाम करते हुए दाऊद को रात में सोने से पहले सेटेलाइट फोन समेत अपने सारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस वहां ड्यूटी पर मौजूद ISI सिक्युरिटी ऑफिसर्स के पास जमा करने होते हैं।

दाऊद के घर के सिग्नल्स वीक किए गए
   दाऊद जिस घर में रहता है, वहां लगे सेटेलाइट डिश के सिग्नल्स भी वीक कर दिए गए हैं। और रात के समय में ये सिग्नल्स ऑफ कर दिए जाते हैं। बेडरूम में लगे सारे इलेक्ट्रानिक डिवाइस भी ISI ने अपनी निगरानी में ले लिए हैं।
बढ़ाई गई सिक्युरिटी
    दाऊद के सुरक्षा घेरे को भी थ्री स्टेप से बढ़ाकर फोर स्टेप कर दिया है। इस घेरे में अब ISI के टॉप ऑफिसर सहित करीब 5 लोगों की टीम और शामिल कर दी गई है। पाकिस्तान में मौजूद सूत्रों के मुताबिक, कराची और इस्लामाबाद में दाऊद के घर के आस-पास इंटर सर्विस इंटेलिजेंस (ISI) का एक सुरक्षा घेरा और बढ़ाया गया है। इसे ISI के टॉप ऑफिसर रैंक के लोग हेड कर रहे हैं। बताते चलें कि इंडोनेशिया में पूछताछ के दौरान आज छोटा राजन ने दाऊद के पाकिस्तान में होने और उसे ISI की ओर से पूरी सेफ्टी दिए जाने की बात कही थी।


Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top