Headline
Loading latest headlines...

देश के प्रधानमंत्री भारत में केवल कपडे धुलवाने ही आते है - तेजस्वी प्रसाद यादव

Translate Post:
    पटना।। बिहार के नव निर्वाचित सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नसीहत देते हुए सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री को देश के लिए भी समय निकालना चाहिए। जनता ने उन्हें विदेश यात्राओं के लिए जनादेश नहीं दिया है। पटना में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के विकास के लिए फुर्सत नहीं है। वह तो कपड़ा धुलवाने के लिए भारत लौटते हैं।
    राजद के नेता ने कहा कि बिहार की नई सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेगी। हम जनता को दिए गये बादों को पूरा करेंगे। पीएम सर जनता ने बड़ी उम्मीद कि है आपसे इस तरह धोखा ना दो।
   उन्होंने कहा कि काम करने का अब सही वक्त आया है। पार्टी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुझे जो भी जिम्मेवारी सौंपी है। उसे मैं पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा।
  • Loading Posts...