सुब्रमण्यम ने की राष्ट्रगान में बदलाव की मांग

Translate News:
    नई दिल्ली।। सोनिया-राहुल को कोर्ट तक ले जाने वाले भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अब राष्ट्रगान में बदलाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। 30 नवंबर को भेजे गए इस पत्र को स्वामी ने ट्विटर पर शेयर किया।
     उन्होंने लिखा है, 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा के आखिरी दिन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बिना वोटिंग के ही जन गण मन... को राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार कर लिया था। हालांकि, उन्होंने माना था कि भविष्य में संसद इसके शब्दों में बदलाव कर सकती है।उन्हों ने आगे लिखा कि उस समय कई सदस्यों का मत था कि इस पर बहस होनी चाहिए, क्योंकि इसे 1912 में हुए कांग्रेस अधिवेशन में ब्रिटिश राजा के स्वागत में गाया गया था। डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने सदस्यों की भावना को समझते हुए यह काम भविष्य की संसद पर छोड़ दिया था।
नेताजी के बदलाव को करें स्वीकार
    उन्होंने अपील की है कि पीएम संसद में प्रस्ताव लाएं कि जन गण मन की धुन से छेड़छाड़ किए बगैर इसके शब्दों में बदलाव किया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि सुभाष चंद्र बोस द्वारा किए गए बदलाव को ही स्वीकार किया जा सकता है।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top