Breaking News
Loading...

14 शादियां कर चुकी है ये लड़की, सुहागरात के दिन हो जाती है फरार


   उसकी शादी होती है और सुहागरात के दिन ही फ़रार हो जाती है. ऐसा वो एक या दो बार नहीं बल्कि 14 बार करती है. आपको मैं किसी फ़िल्म की कहानी नहीं बता रहा हूं...लेकिन अगर इस पर कोई फ़िल्म बनाना चाहे तो फ़िल्म 140 प्रतिशत तक सफ़ल होगी. कोटा की रहने वाली वंदना ने ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर लोगों को ठगने की कोशिश की. वो अब तक 14 शादियां कर चुकी है, शादी के बाद वो अपने दूल्हे के घर भी जाती है लेकिन सुहागरात मनाने से पहले ही सब कुछ लूट कर चंपत हो जाती है.
1. दरअसल इसके गिरोह में कुल 14 सदस्य हैं जो दलालों की मदद से पूरी प्लानिंग करते हैं.
2. इस गिरोह में मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की युवतियों को भी रखा गया था.
3. इन दिनों राजस्थान में लड़कियों की खरीद फरोख्त का धंधा ज़ोरों पर है.
4. गिरोह का शिकार होने वाले दो पीड़ितों ने बताया कि गफ्फार नाम के दलाल ने एक युवती दिखाई. पहले रिश्ता तय हुआ फ़िर रिश्ता कराने की एवज में गफ्फार ने दो लाख रुपए भी वसूल किए.

5. शादी के बाद वंदना दुल्हन के गहने और घर में रखे रुपए लेकर फरार हो जाती है. ऐसा वो कई बार कर चुकी है.

6. फ़रार होने के बाद मोबाईल को बंद कर देती है और फ़िर नए शिकार की तलाश करती है.

राजस्थान, हरियाणा जैसे राज्यों में लिंगानुपात कम होने की वजह से लोग ग़रीब और पिछड़े राज्यों की लड़कियों से शादी कर लेते हैं. इससे कई गिरोहों की चांदी भी हो रही है.