राष्ट्रीय राजधानी में ‘onsite early earthquake and Warning System’ को लांच करते हुए टेककॉम प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक बिजेंद्र गोयल ने दावा किया कि यह उपकरण छह या इससे अधिक की तीव्रता का भूकंप आने से 30 सेकण्ड पहले ही उसकी चेतावनी दे देता है।
उनके अनुसार, ‘‘उपकरण में भूकंप की पूर्व सूचना देने के साथ ही हर तरह की सुरक्षा प्रणालियां शामिल हैं जिसमें भवन प्रबंधन प्रणाली भी है।’’ गोयल ने दावा किया, ‘‘ हमारी प्रणाली भूकंप आने पर स्वत: सक्रिय हो जाती है और लिफ्ट, बिजली एवं गैस आपूर्ति और जलापूर्ति बंद कर देती है और अलार्म बजाने लगती है।’’ उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित अपने मिनी सचिवालय के लिए उनकी कंपनी को पायलट परियोजना सौंपी है।
गोयल के मुताबिक, उन्होंने दिल्ली सचिवालय के लिए पायलट परियोजना चलाने के लिए राज्य सरकार के सामने भी प्रस्ताव रखा है।
