जब्‍त दाल में से 70% जमाखोरों को ही वापस, आरटीआई का खुलासा

Translate News:
    “देश में दालों की जमाखोरी के खिलाफ हुई सरकार की कार्रवाई में एक नई जानकारी सामने आई है। महाराष्ट्र सरकार ने दालों के जब्त भंडार में से 70 प्रतिशत उनके मूल मालिकों को ही वापस कर दिया।”
     आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में दो अर्जियां दायर कर कार्रवाई के दौरान जब्त भंडार और वापस की गई दाल के साथ-साथ जमाखोरों के खिलाफ दर्ज मामलों के बारे में सूचना मांगी थी।
    विभाग ने अपने जवाब में कहा कि चार जनवरी 2016 तक मुम्बई, ठाणे, अमरावती, औरंगाबाद, पुणे, नासिक, काेंकण मंडलों में कुल 123028 टन अरहर दाल और खाद्य तेल जब्त किया गया। जब्त की गई दाल एवं खाद्य तेलों की मात्रा में से 85546 टन यानी करीब 70 प्रतिशत को उन्हीं मालिकों को जारी कर दिया गया। विभाग के उप सचिव एस एस सुपे ने कहा कि विभाग के पास अभी भी 37480.608 टन दाल एवं खाद्य तेल है।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top