स्मार्ट सिटी के लिए यह है मानक

Translate News:
स्मार्ट सिटी के लिए तय मानक
1- परिवहन : स्मार्ट सिटी के अंदर एक जगह से दूसरे जगह जाने का समय 45 मिनट से ज्यादा न हो। कम से कम 2 मीटर चौड़े फुटपाथ हो। रिहाइशी इलाकों से 800 मीटर की दूरी या 10 मिनट चलने पर बस या मेट्रो की सुविधा हो।
2- रिहाइश : 95 फीसदी रिहाइशी इलाके ऐसे हों जहां 400 मीटर से भी कम दूरी पर स्कूल, पार्क और रीक्रिएशन पार्क मौजूद हों। 20 फीसदी मकान आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए हो।
3- बिजली और पानी : स्मार्ट सिटी में चौबीसों घंटे पानी और बिजली सप्लाई हो। 100 फीसदी घरों में बिजली कनेक्शन हो। प्रति व्यक्ति कम से कम 135 लीटर पानी दिया जाए।
4- स्वास्थ्य : स्मार्ट सिटी में इमरजेंसी रिस्पॉन्स टाइम 30 मिनट से ज्यादा न हो। एक लाख की आबादी पर 30 बिस्तरों वाला छोटा अस्पताल, 80 बिस्तरों वाला मीडियम अस्पताल और 200 बिस्तरों वाला बड़ा अस्पताल हो। हर 50 हजार लोगों पर एक डायग्नोस्टिक सेंटर हो।
5- शिक्षा : 15 फीसदी इलाका शिक्षण संस्थान के लिए हों। हर 2500 लोगों पर एक प्री-प्राइमरी, हर 5000 लोगों पर एक प्राइमरी, हर 7500 लोगों पर एक सीनियर सेकंडरी और सवा लाख की आबादी पर एक कॉलेज हो।
6- वाईफाई सुविधा : 100 फीसदी घरों तक वाईफाई कनेक्शन हो।
‪
 
 
 
(चंद्रमणि चौहान)


Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top