क्या है इसकी खासियत...
जेनजे 2.0 (GenZe 2.0) में बदली जा सकने वाली लिथियम ऑयन बैटरी लगी है जिसे किसी भी स्टैंडर्ड इलेक्ट्रिक आउटलेट पर रीचार्ज किया जा सकता है।
इंटरनेट से जुड़ा दुनिया का पहला स्कूटर
यह स्कूटर एटीएंडटी के नेटवर्क की मदद से इंटरनेट से कनेक्टेड है। जिसमें इंटरनेट ऑफ थिंग्स मैथेडोलॉजी का प्रयोग किया गया है। जिससे इस स्कूटर की राइड से जुड़ी सभी जरूरी बातें जैसे ट्रैफिक, मौसम की जानकारी यूजर के स्मार्टफोन पर रियलटाइम में डिस्प्ले होती रहेंगी।
ये हैं खासियतें...
> इसकी कीमत 1.95 लाख रुपए है।
> इसकी टॉप स्पीड 50 किमी प्रति घंटा है।
> इस स्कूटर में अधिक भारी सामान लेकर नहीं चला जा सकता है।
> इसकी बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 3.5 घंटे या 50 किमी. तक जा सकती है।
