सावधान : फेसबुक पर एक्टिव लड़कियों के फोटो पहुँच रहे है एडल्ट साइट पर

Translate News:
   नई दिल्ली।। इंडियन एथिकल हैकर्स ग्रुप ने दावा किया है कि फेसबुक पर एक्टिव महिलाओं के फोटो पोर्न साइट्स पर भेजे जा रहे हैं। एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक कुछ फर्जी प्रोफाइल महिलाओँ के फ्रेंड्स बन कर उनके प्रोफाइल में घुस जाते हैं और फिर वहां से उनके फोटोज चुरा कर पोर्न साइट पर डाल रहे हैं।
     इंडियन एथिकल हैकर्स ग्रुप ने कहा है कि सोशल साइट्स पर एक्टिव पर भारत की लड़कियों में से 40 फीसदी यूजर्स फर्जी प्रोफाइल वालों की हरकतों का शिकार हो चुकी हैं। एथिकल हैकर्स की टीम ने 28 दिसंबर 2015 से अब तक 70 फेसबुक के ऐसे प्रोफाइल्स को हैक किया है, जो लड़कियों के फोटो पोर्न साइट को भेज रहे थे। एथिकल हैकर्स के इस ग्रुप ने कई सारे ऐसे पेजेस को भी हैक किया है जहां से चैट के जरिए लड़कियों को फंसाया जा रहा है। ये हैकर्स ग्रुप तब सक्रिय हुआ जब केरल पुलिस ने पिछले महीने एक मॉडल औऱ और उसके पति को ऑनलाइन रैकेट चलाने के आरोप में अरेस्ट किया था।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top