Breaking News
Loading...

खरीदा हुआ सोना खोटा निकल गया तो ऑनलाइन करें शिकायत

     सोने के आभूषणों की शुद्धता एवं बिक्री में हो रही गड़बड़ी की शिकायत दर्ज करने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो ने ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की है। अब आभूषण से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करने के लिए उपभोक्ताओं को भारतीय मानक ब्यूरो कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। ग्राहक अब घर बैठे ही ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं। शिकायत मिलते ही उसे संबंधित शाखा में भेज दिया जाएगा, जहां से कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होगी।
     भारतीय मानक ब्यूरो का मानना है कि सोने की सौ फीसदी जांच सोने को गला कर ही हो सकती है। दुकान में पड़े किसी भी मशीन से नहीं हो सकती है। अधिकतर राज्यों में भारतीय मानक ब्यूरो का एक ही कार्यालय है। ऐसे में उस राज्य के ग्राहकों को कार्यालय में शिकायत दर्ज करने में परेशानी होती थी। दूरी की वजह से शिकायत नहीं करते थे।
कहां हो रही गड़बड़ी : 
    जानकारों का कहना है कि इन दिनों दुकानदार सोना की शुद्धता में गड़बड़ी के साथ-साथ बिलिंग में भी गड़बड़ी कर रहे हैं। अक्सर ग्राहक कैशमेमो में सोना की पूरी जानकारी नहीं लिखते हैं। कैशमेमो पर कीमत के साथ सोना की शुद्धता जरूर लिखा होना चाहिए। मेकिंग चार्ज, हॉलमार्क चार्ज की भी जानकारी होनी चाहिए। कई दुकानदार हॉलमार्क चार्ज 25 रुपये प्रति पीस की जगह 100 रुपये प्रति ग्राम ले रहे हैं।
क्या करें उपभोक्ता
     उपभोक्ता भारतीय मानक ब्यूरो की साइट www.BIS.ORG.IN को लॉगिन करें। उसके बाद कम्प्लेन रजिस्ट्रेशन में जाएं। वहां अपना यूजर आईडी एवं पासवर्ड डालें। उसके बाद एक पेज खुलेगा। वहांं उपभोक्ता को अपनी पूरी शिकायत लिखने की आजादी रहेगी।