परिजनों ने बताया कि एमएससी की पढ़ाई कर रही निधि कुछ दिनों से मुंहासे की वजह से काफी परेशान रहती थी. काफी इलाज के बाद भी उसके मुंहासे ठीक नहीं हो पा रहे थे. कुछ दिनों से वह डिप्रेशन में भी चली गयी थी.
पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह निधि को उल्टियां हो रही थी. पिता के पूछने पर निधि ने गेंहू में रखने वाली दवा खाने की बात कही.
पिता उसे तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर आए थे, जहां इलाज के दौरान रविवार को निधि की मौत हो गई. हीरा नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस को शव के पास या घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. ऐसे में परिजनों के बयान की तस्दीक कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है.
