नेताजी के विरुद्ध नेहरू और माऊंटबेटन ने रचा था षडयंत्र !

Translate News:
    नेताजी सुभाषचंद्र बोस की बहन की पौत्री का आरोप : नेताजी के विरुद्ध नेहरू और माऊंटबेटन ने रचा था षडयंत्र !
    नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बहन स्नेहलता की पौत्री राजश्री चौधरी ने स्वतंत्रता सेनानी भवन में नेताजी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर षडयंत्र रचने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही देश में आईएनए की सत्ता को स्थापित करने की भी मांग की। अभी तक हो रही कार्रवाई पर संतोष भी जताया।
    पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि नेताजी की जयंती पर फाइलों को सार्वजनिक किए जाने पर संतुष्टि जताई। कहा कि अभी तक फाइलों से बात साबित हो चुकी है कि नेताजी की मृत्यु विमान हादसे में नहीं हुई थी। उनके विरूद्ध षडयंत्र रचा गया था । जिसके मुख्य सूत्रधार जवाहर लाल नेहरू और माउंटबेटन थे।
    नेहरू ने पत्र लिखकर उनके खिलाफ पत्र भी लिखा था। जापान के रिकोंजी मंदिर में रखी गई अस्थियों को भी सुनियोजित षडयंत्र के तहत सुरक्षित रखा गया है जबकि वे उनकी हैं ही नहीं। सरकार को उनके रख-रखाव पर भारतीय कर दाताओं का पैसा खर्च करना बंद कर देना चाहिए।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top