मुँह के छालों का है यह घरेलू उपचार!

Translate News:
    कभी कभी हम समझ ही नही पाते कि आखिर हमारे मुँह में हो क्या रहा है? जब तक हमे रोग का नही पता होगा तब तक हम उसका उपचार भी सही तरीके से नही कर पाएंगे। मुह में छालो के कुछ लक्षण इस प्रकार है, जब मुँह के अंदर कुछ गोल, सफ़ेद या स्लेटी रंग का, सफ़ेद या लाल किनारो वाला दर्द एवं जलन करने वाला कोई घाव हो तो समझ जाए की आप छालो की समस्या का सामना कर रहे है। छालो की समस्या से राहत पाने के कुछ घरेलू नुस्खे इस प्रकार है –
1. नीबू के रस का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करे एवं नीबू के रस को गुनगुने पानी में मिलाकर कुल्ला करे। इससे पेट की गर्मी समाप्त होगी एवं जल्द आपको मुँह के छालो से छुटकारा मिलेगा।
2. रात को सोने से पहले मुँह के छालो पर घी लगाए। घी छालो के लिए अमृत माना जाता है। इससे मुँह के छाले जल्द ही समाप्त हो जाएंगे।
3. एक लीटर पानी में एक चम्मच हल्दी मिलाकर अच्छी तरह उबाल लीजिए एवं ठंडा कर लीजिए। हल्दी के इस पानी से दिन में दो बार गरारे करे इससे बहुत ही जल्द आपको छालो से छुटकारा मिल जाएगा।
     कृपया इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार और मित्रों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top