जालोर।। राजस्थान के जालोर जिले में एक शख्स को दोस्त से शर्त लगाना उस समय भारी पड़ गया जब मजाक मजाक में उसने डेढ़ फिट लम्बी लोही की संडासी निगल ली। इस शर्त के चक्कर में शख्स की सांसे अटकी हुई हैं और अस्पताल में उसकी स्थिती नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद युवक डर गया और घरवालों को भी जानकारी नहीं दी। खुलासा तब हुआ जब उसके गले में सूजन गई। परिजनों को जानकारी मिली तो उनके भी होश फाख्ता हो गए। उसकी इस अजीबो गरीब हरकत से उसकी जान पर बन आई है। परिजन पहले उसे निकटवर्ती धानेरा हॉस्पिटल ले गए। यहां से उसे डीसा रेफर किया गया। डीसा के निजी अस्पताल में वह आईसीयू में भर्ती है। गुरुवार रात 10 बजे 10 डॉक्टरों की टीम ने उसका ऑपरेशन शुरू किया है। डॉक्टरों के अनुसार यह ऑपरेशन 6 घंटे से भी ज्यादा चलेगा। उधर, परिजनों का कहना है कि उसने किसी भूत-प्रेत के साये के कारण यह हरकत की है।
पांचला गांव निवासी युवक 28 वर्षीय भंवराराम पुत्र सुराराम मेघवाल के चचेरे भाई गिरधारीलाल ने बताया कि वह खेत पर कृषि का कार्य करता है। काम करने के बाद जब वह घर आया तो पागलों जैसी हरकतें करने लगा। इस पर घर वाले उस पर भूत प्रेत का असर आने की आशंका में गांव से भोपा को बुलाने चले गए। इधर,पीछे भंवराराम ने घर में रखी डेढ़ फीट लंबी संडासी निगल ली। घर वाले वापिस आए तो उनको बताया कि उसने लोहे की संडासी निगल ली है। इस पर घबराए हुए परिजन उसे धानेरा हॉस्पिटल लेकर गए, जहां से उसे डीसा के निजी अस्पताल में रेफर किया गया।
लीवरतक पहुंच गई संडासी, युवक वेंटिलेटर पर: डीसाके आकाश हॉस्पिटल के डॉ. विशाल ठक्कर ने बताया कि युवक का एक्सरे करवाया गया। पेट में संडासी दिख रही है। वह उसके लीवर तक पहुंच गई है। संडासी के कारण पेट में दूसरे अंगों पर भी असर पड़ सकता है। युवक को वेंटिलेटर पर लिया गया है। उसका पेट चीर कर यह संडासी निकालनी पड़ेगी।
डीसाके निजी अस्पताल में भंवराराम की जांच की गई। डॉक्टरों की ओर से की गई जांच में उसके पेट के अंदर संडासी नजर आई। वहीं डीसा के आकाश हॉस्पिटल के डॉक्टर तपन गांधी एवं विशाल ठक्कर ने बताया कि ऑपरेशन के लिए 2 डॉक्टर पालनपुर तथा 8 डॉक्टर डीसा के मिलकर गुरुवार रात को उसका ऑपरेशन करेंगे। एक निजी संस्था की मदद से इसका निशुल्क इलाज किया जाएगा।
