Breaking News
Loading...

पंचर जोड़कर पास की CA की परीक्षा

      आगरा के सोनू परिहार ने पंचर जोड़ते - जोड़ते सीए की परीक्षा पास कर ली है. जिंदगी की कठिनाइयां दौड़ती गाड़ी में पंचर की तरह होती हैं इन्हें जोड़ते हुए जो जड़वत नहीं होते, वह लंबी रेस के घोड़े होते हैं। लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए बड़े मुकाम तय करते हैं। छोटी सी पंचर की दुकान पर पहियों को दौडऩे लायक बनाने वाले ने सीए की परीक्षा पास कर ली है .सोनू ने बेहद विपरीत परिस्थितियों में सोना हासिल करने जैसा मुकाम हासिल किया है। चार साल की उम्र में सोनू के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार के पास महज डेढ़ बीघा जमीन थी। ऐसे में बड़े भाई गिर्राज पर छोटे भाइयों की जिम्मेदारी भी आ गई। परिवार के भरण पोषण के लिए कोई साधन न दिखा तो गिर्राज पिनाहट में वाहनों में पंचर लगाने का काम करने लगे। दोनों भाई दिन-रात जुड़ते तो गृहस्थी की गाड़ी खिचने लगी। ऐसे में उन्होने छोटे भाइयों की पढ़ाई पर जोर देना शुरू कर दिया। पांच भाइयों में चैथे नंबर के सोनू ने 2001 में हाईस्कूल कराया और फिर 2003 में इंटर पास कर लिया। सोनू ने परिवार की हालात देखते हुए पढ़ाईं छोड़कर पंचर जोड़ने लगे, लेकिन हौसले बुलंद थे। सोनू ने 2008 में बीकाॅम करना शुरू कर दिया और 2011 में डिग्री हासिल कर ली। इसके बाद सीए की तैयारी में लग गये, घर से 70 किमी की दूरी तय करके आगरा सीए का कोर्स करने जाते थे। तथा दुकान पर कुछ वक्त देते और समय मिलता तो पढ़ाई करते। जब सोनू का सीए का परिणाम आया तो खुशी से उछल पडे़ और भाई गिर्राज को खुशी के आंसू निकल पडे़।