Breaking News
Loading...

PFI ने जो भारत के खिलाफ लड़ने के लिए एक लाख की मुस्लिम सेना बनाई उस पर ओवैसी कब बोलेंगे ?

    हैदराबाद।। एमआईएम के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने यूपी में हिंदू स्वाभिमान संगठन की तरफ से बनाई जा रही \'धर्म सेना\' का विरोध किया है। ओवैसी ने कहा है कि "ISIS के खिलाफ लड़ने के नाम पर बनाई जा रही यह धर्म सेना असल में मुस्लिमों को मारने के लिए बनाई जा रही है।" अकबरुद्दीन ने कहा कि, "हिंदू संगठन 15000 लड़ाकों की सेना तैयार कर चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी चुनाव को देखते हुए इस धर्म सेना का मुख्य उद्देश्य \'बड़े पैमाने पर मुस्लिमों की हत्या\' है।
     ओवैसी ने कहा कि, "ये लोग आने वाले यूपी चुनाव को देखते हुए मुस्लिम और हिंदुओं के बीच नफरत फैलाने के लिए काम कर रहे हैं। ये मुस्लिमों की हत्या करना चाहते हैं। ये यूपी में सत्ता हासिल करना चाहते हैं।" ओवैसी ने सवाल उठाया कि, "अगर वो आईएसआईएस से लड़ने के लिए तंजीम (संगठन) बनाते हैं तो क्या यह सरकार को मंजूर होगा?" गौरतलब है कि हाल ही में खबर आई थी कि दिल्ली के बाहरी इलाके और उत्तराखंड बॉर्डर तक हिंदू स्वाभिमान सेना युवाओं को आईएस से लड़ने की ट्रेनिंग दे रही है। परंतु केरल मे PFI ने जो भारत के खिलाफ लड़ने के लिए एक लाख की मुस्लिम सेना बनाई है, वह ओवैसी को क्यों नहीं दिखाई दे रही है। 


(Raju Soni)