1. अगर आपके घर में रखे गैस सिलिंडर में अचानक से विस्फोट हो जाता है तो आप इसके लिए 40 लाख रुपए तक के हर्जाने की मांग कर सकते हैं. यह हर भारतीय का कानूनी अधिकार है.
4. साल 1961 में Income Tax Act के अंतर्गत एक नियम बनाया गया था. इस नियम के तहत टीआरओ (Tax Recovery Organization) के ऑफिसर्स के पास टैक्स न देने की स्थिति में आपको गिरफ़्तार करने का पूरा अधिकार है. साथ ही उनकी इज़ाजत के बिना आप जेल से बाहर नहीं आ सकते हैं.
5. हमारे देश में जहां कारों और मोटरसाइकिलों की भरमार है, वहीं बहुत से लोग साइकिल से चलते हैं. लेकिन क्या आपको साइकिल से जुड़े इस नियम के बारे में पता है? Motor Vehicle Act के अंतर्गत साइकिल और रिक्शा नहीं आते, इसलिए साइकिल चलाने वालों को Vehicle Act के नियमों का पालन नहीं करना पड़ता.
8. हमारे देश में चुनाव का समय आते ही गाड़ियों पर अलग-अलग पार्टियों के प्रचार के लिए बैनर और झंडे लग जाते है. देश में क़ानून है कि अगर कोई पार्टी चुनाव प्रचार के दौरान आपकी गाड़ी किराये पर लेना चाहे तो ले सकती है और उसके लिए आपको किराया भी मिलेगा.
9. भारत में ट्रैफिक नियमों के अनुसार नियम तोड़ने पर एक दिन में एक ही बार आपका चालान कटेगा, बार-बार नहीं. जैसे अगर हेलमेट न पहनने के लिए आपका एक बार चालान कट गया है तो फिर पूरे दिन में कोई दूसरा ट्रैफिक पुलिस अधिकारी आपका चालान नहीं काट सकता है और न ही आपसे जुर्माना ले सकता है.
10. एक नियम यह भी है कि आप बाज़ार में किसी भी वस्तु की MRP (Maximum Retail Price) पर मोल-भाव कर सकते हैं. जैसे कि अगर किसी सामान पर उसका मूल्य 500 रुपए लिखा है, तो आप मोल-भाव करके 400 रुपए में भी खरीद सकते हैं.
11. भारतीय क़ानून के अनुसार अगर कोई व्यक्ति आपसे पैसे लेकर आपको वापस नहीं देता है, तो आप उसके खिलाफ़ अदालत में शिकायत दर्ज़ करें. यह आपका कानूनी अधिकार है कि तीन साल के अंदर आप अपनी एप्लीकेशन देकर अदालत में मामला दर्ज़ करा सकते हैं.
12. आपने कई बार देखा होगा कि लोग सार्वजनिक जगहों पर आपत्तिजनक या अश्लील हरकतें कर रहे हैं. अगर आप किसी को ऐसा करते देखें तो उसको बताएं कि भारतीय कानून में सार्वजानिक जगहों पर अश्लील हरकतें करने के लिए कम से कम 3 महीनों की सजा का प्रावधान रखा गया है.
13. अगर आपने एक साथ एक से अधिक नियमों को तोड़ा है या उनका उल्लंघन किया है तो पुलिस हेड-कांस्टेबल आपका चालान काट सकता है. लेकिन एक पुलिस हेड-कांस्टेबल उस अपराध के लिए आपका चालान नहीं काट सकता जिसका जुर्माना 100 रुपए से ज़्यादा हो.
16. अगर पति-पत्नी के बीच Sex Relation ठीक नहीं हैं, तो आप इस बात के आधार पर तलाक ले सकते हैं.
