ASI के घर चल रहा था सेक्स रैकेट, पकडा गया आरोपी निकला भाजपा सांसद का PA

Translate News:
    भोपाल।। ASI के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पकड़ा गया युवक सांसद का पीए निकला। शनिवार को पकड़े जाने के बाद वह खुद की पहचान छिपा रहा था। पुलिस की फटकार के बाद आखिरकार उसने बताया कि वह खरगोन सांसद सुभाष पटेल का पीए है।
     टीआई शशिकांत चौरसिया ने बताया कि पुलिस को कबीटखेड़ी क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना मिली थी। पुलिस ने स्कीम 136 स्थित मकान में छापा मारा तो तीन युवक, 2 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिली। दो अन्य युवक भी वहां थे।
     गिरफ्तार युवकों के नाम राजा उर्फ राजेंद्र पिता राधेश्याम सिसौदिया निवासी बड़ी ग्वालटोली, मुकेश उर्फ बाला पिता तुलसीराम चौकसे निवासी कारसदेव नगर, अरुण पिता परसराम कलवा निवासी राऊ बायपास, चंदू उर्फ चंद्रशेखर पिता सीताराम कुशवाह व हिमांशु उर्फ विक्की पिता नानकराम पाटिल राजश्री वाटिका वंदना नगर हैं।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top