BJP नेता के घर से मिला बीफ, मुस्लिम समाज बहिष्कार की तैयारी में

Translate News:
  देवास। कई बार समाज में ऐसी चीजें होती हैं, जो हमारी सोच को बदलने पर मजबूर कर देती है। टुकड़ों में देशभर में कई बार ऐसी खबरें होती हैं कि मुस्लिम समुदाय ने गोवंश की रक्षा की जिम्मदारी ली है। कोई रोटी खिलाता है तो कोई गोशाला को चंदा देता है।
देवास जिले के टोंकखुर्द में अपने ही घर में गाय की हत्या करने वाले बीजेपी नेता की मुश्किलें अब और बढ़ सकती हैं। विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज होने के बाद इस मामले के मुख्य आरोपी अनवर मेव को बीजेपी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है, जबकि कलेक्टर ने उस पर रासुका के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
     स्थानीय मुस्लिम समाज अनवर व उसके परिवार को समाज से बहिष्कृत करने की तैयारी में है। देवास के टोंकखुर्द में 27 जनवरी को सुबह उस समय विवाद की स्थिति बन गई थी, जब गांव के ही कुछ लोगों ने मनियारपुरा इलाके में रहने वाले पूर्व पार्षद गुड्डू मेव और बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी अनवर मेव के घर पर गोवंश की हत्या करते रंगे हाथों पकड़ लिया था।
     हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आये और पूरा टोंकखुर्द नगर बंद हो गया था। टोंकखुर्द पुलिस ने पूर्व पार्षद सहित उसके परिवार के 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
     पुलिस के अनुसार इस मामले में आरोपी अनवर मेव व अन्य के खिलाफ के प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले के मुख्य आरोपी अनवर उर्फ़ अन्ना मेव पर रासुका के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को उज्जैन जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के घर से बरामद मांस को टेस्ट के लिए मथुरा लेब में भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। हालांकि, शुरुआती पोस्टमार्टम में मृत पशु के गाय होने की पुष्टि की गई है।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top