हैण्ड पम्प के पानी से नहाते ही गंजा हो गया पूरा परिवार!

Translate News:
    मधुबनी।। बिहार में मधुबनी जिले के लदनिया प्रखंड में हैंड़पम्प के पानी से नहाने के बाद पूरा परिवार गंजा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों को देखने के लिए गांव के लोग इकठ्ठा हो गए।
     मिली जानकारी के अनुसार, नाथपट्टी गांव में शनिवार दोपहर के समय घर के बाहर लगे एक हैंडपंप के पानी से मोहम्मद हासिम के अलावे उनके परिवार के अन्य तीन और सदस्यों ने स्नान किया। शाम होते-होते परिवार के सभी चारों सदस्य गंजे हो गए। प्रभावित सदस्यों में परिवार के मुखिया मोहम्मद हासिम, उनकी पत्नी जयमून खातून, बेटी अफसाना खातून व पुत्र मोहम्मद हफीजुल शामिल हैं। पीड़ितों ने बताया कि स्नान करने के बाद ही सभी बाल आपस में चिपक गए और छूने के बाद हाथों में आ गए। शाम होते-होते सिर के पूरे बाल नीचे आ गए।
      लदनिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विमल कुमार व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक डॉ. विजय साह भी सोमवार को गांव पहुंच कर पीड़ित लोगों से पूछताछ की। बीडीओ ने बताया, “बाल गिरने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने जांच के लिए पानी का नमूना लेकर हैंडपंप को सील कर दिया है। पानी को जांच के लिए भेजा जा रहा है।” उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा। बहरहाल, गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।


Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top