सरकारी बंगला कब्जाने वाले कांग्रेसी सांसद को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

Translate News:
     नई दिल्ली।। कांग्रेस के दौर की परिपाटी निभाने की कोशिश करते पश्चिम बंगाल से सांसद और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को अब अच्छे से समझ आ रहा होगा कि ज़माना बदल गया है, सरकार बदल गई है और कांग्रेसी तौर-तरीके अब नहीं चलने वाले.
     बतौर मंत्री मिले सरकारी बंगले पर जबरन कब्ज़ा जमाए बैठे चौधरी, बंगला खाली न करने की जुगत में सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच गए. लेकिन सुप्रीम कोर्ट से इस कांग्रेस सांसद को जो सुनना पड़ा, वो उनकी कल्पना से परे था.
     सुप्रीम कोर्ट ने, न सिर्फ चौधरी की याचिका की सुनवाई से इनकार किया बल्कि उन्हें फटकारते हुए कहा कि वह अपनी गरिमा का ख्याल रखें. चीफ जस्टिस ने कहा, क्या कोई दूसरा आकर कहेगा कि बंगला खाली करिए.
     चौधरी द्वारा दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज कर दिया है. गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने भी चौधरी की याचिका खारिज कर दी थी.
      इसके अलावा चौधरी के एक झूठ का भी भंडाफोड़ हुआ है. चौधरी ने सरकारी बंगला खाली न करने के लिए बहाना बनाया था कि इसके एवज़ में उन्हें जो बंगला अलॉट किया जा रहा है, उसमें बिजली-पानी तक की सुविधा नहीं है.
     एक निजी समाचार चैनल की पड़ताल में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के झूठ की पोल खुल गई. अधीर रंजन के नए अलॉट किए गए बंगले में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं. बंगले में पानी के साथ-साथ बिजली भी मौजूद थी.
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top