खून नहीं पत्थर के आंसू रोती है ये औरत

      चीन की एक महिला पिछले सात साल से पत्थर के आंसू रो रही है। वह डॉक्टर के पास इस बीमारी के इलाज के लिए गई मगर उसका कहना है कि डॉक्टर इस बात को मजाक समझ रहे हैं। अब उसके वहां की मीडिया से इस मामले में हेल्प मांगी है।
    Ding Aihua नाम की महिला को सात साल पहले आखों में दर्द हुआ। उसके पति Liang ने ठीक से आंखों को चैक किया तो पलक के अंदर पत्थर मिला। ये देखकर दोनों हैरान रह गए। उसके बाद से ही Ding की आंखों से पत्थर निकलते रहते हैं।
     Liang का कहना है कि कोई भी डॉक्टर यह नहीं बता रहा कि असल में यह बीमारी है क्या। उसने बताया कि जब भी वह अस्पताल जाते हैं और इसके इलाज की बात करते हैं, सभी उन्हें पागल समझते हैं।
     वह बताते हैं कि जब भी एक स्टोन को निकाल देते हैं कुछ दिन के लिए आराम पड़ता है, लेकिन फिर से एक नया स्टोन पैदा हो जाता है। उनका कहना है कि इसे निकालने में भी बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top