Breaking News
Loading...

फिरोज से की थी लव मैरिज, अब फ़िरोज़ का चक्कर किसी और से, पत्नी की ज़िन्दगी हो गई नरक

भीड़ के सामने पत्नी ने की पति‍ के गर्लफ्रेंड की धुनाई
   लखनऊ।। राजधानी के नरही में सड़क पर पति, पत्नी और वो का जमकर ड्रामा देखने को मिला। सोनिया नाम की इस महिला की मानें तो उसने फिरोज से युवक से लव मैरिज शादी की थी। शादी के 13 साल से ज्‍यादा हो गए और 12 साल की उनकी एक बेटी भी है। आरोप है कि‍ श्रुति गुप्ता नाम की लड़की ने उसके पति पर डोरे डालने शुरू कर दिए। वह गर्लफेंड बनकर लि‍विंग रि‍लेशन में उसके साथ रहने भी लगी। पीड़ित महिला सोनिया की मानें उसकी जिंदगी इस लड़की ने नरक कर दिया। इस महि‍ला का कहना है कि‍ उसने थक-हार कर महिला थाने और 1090 पर शिकायत की। इंसाफ नहीं मि‍लने पर महिला ने बीच सड़क पर ही अपने पति के प्रेमिका की जमकर धुनाई कर दी।