बसपा छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने के बाद पहली बार इलाहाबाद पहुंचे राज्यसभा सदस्य जुगल किशोर ने रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती पर जमकर भड़ास निकाली।उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती दलित नहीं बल्कि दौलत की देवी हैं। वह अंबेडकर के नाम का दुरुपयोग कर रही हैं। उन्होंने बाबा साहब के सपनों को बेचने का काम किया और दलितों के उत्थान के नाम पर सिर्फ नोट कमाए।राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने ये बातें रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित अपने स्वागत समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि मायावती की कार्यशैली की वजह से ही मैने भाजपा ज्वाइन की। कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश में भाजपा का परचम लहराएगा।'दौलत की देवी हैं मायावती, अंबेडकर के नाम का कर रही हैं दुरुपयोग'
4:18 PM
बसपा छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने के बाद पहली बार इलाहाबाद पहुंचे राज्यसभा सदस्य जुगल किशोर ने रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती पर जमकर भड़ास निकाली।उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती दलित नहीं बल्कि दौलत की देवी हैं। वह अंबेडकर के नाम का दुरुपयोग कर रही हैं। उन्होंने बाबा साहब के सपनों को बेचने का काम किया और दलितों के उत्थान के नाम पर सिर्फ नोट कमाए।राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने ये बातें रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित अपने स्वागत समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि मायावती की कार्यशैली की वजह से ही मैने भाजपा ज्वाइन की। कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश में भाजपा का परचम लहराएगा।