बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेब में पांच रुपए भी नहीं थे...

Translate News:

     बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पॉकेट में पैसे लेकर नहीं चलते। यह तब देखने को मिला जब बुधवार को वे राजधानी पटना में नई बस सेवा के उद्घाटन के बाद बस का जायजा लेने गए। नीतीश कुमार खुद सीट पर बैठकर एक यात्री के रूप में सुविधा का जायजा ले रहे थे, तभी बस कंडक्टर ने पटना के गांधी मैदान से रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली इस बस सेवा का 5 रुपए का टिकट उन्हें थमा दिया। नीतीश कुमार ने जब अपने कुर्ते की जेब में हाथ डाला, तब उन्हें आभास हुआ कि उनकी जेब में तो टिकट के लिए पैसे ही नहीं हैं। इतने में नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने पैसे दे दिए।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top