पेशावर में प्राचीन हिंदू मंदिर को गुपचुप तरीके से ध्वस्त

Translate News:
    पेशावर।। पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के इस शहर में एक प्राचीन हिंदू मंदिर को मरम्मत के नाम पर गुपचुप तरीके से ध्वस्त किया जा रहा। इस जमीन पर एक कमर्शल प्लाजा बनने वाला है। इलाके के बाशिंदों ने बताया कि यह मंदिर पेशावर के करीमपुरा में स्थित है। इसे मरम्मत के नाम पर ध्वस्त किया जा रहा।
    उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया करीब 10 दिन पहले शुरू हुई थी और यह बगैर किसी बाधा के आगे बढ़ रही है। एक बाशिंदे ने कहा, 'एक धरोहर ढांचे को ढहाने का आपराधिक कार्य शुरू किया जा रहा है। वहां एक कमर्शल प्लाजा बनाने के लिए मंदिर को ध्वस्त किया जा रहा है।'
     उन्होंने बताया कि किसी भी सरकारी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। एक अन्य बाशिंदे ने बताया कि यह एक दोहरा आपराधिक कार्य है। उन्होंने 'द न्यूज' को बताया कि एक ओर तो वे प्राचीन इमारत को ध्वस्त कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर पूरी तरह से एक रिहाइशी इलाके में वे एक कमर्शल प्लाजा बनाने वाले हैं। सिविल सोसायटी के सदस्यों ने एक बयान में कहा है कि पाकिस्तान के हर बड़े शहर की यह दर्दनाक कहानी है।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top