डीएम के साथ सेल्फी पर युवक को जेल भेजने का मामला HOT

Translate News:
    प्रदेश के बुलंदशहर में एक युवक के बिना अनुमति के जिलाधिकारी बी. चंद्रकला के साथ सेल्फी पर जेल भेजे जाने का प्रकरण तूल पकड़ चुका है। इस मामले में बुलंदशहर की जिलाधिकारी बी. चंद्रकला के दावों की पोल खुल...जिस फराज को जेल में डाल दिया गया था, वह जिलाधिकारी बी. चंद्रकला से परिचित था। डीएम ने फराज के गांव कमालपुर को डीएम ने गोद लेने की घोषणा की थी। गांव में जिलाधिकारी ने खुद जाकर कई बार स्थलीय निरीक्षण भी किया था। इस मामले में उनकी प्रधान के साथ बात भी हो चुकी थी। गांव के प्रधान के साथ रहने वाला फराज भी डीएम से न सिर्फ कई बार मिला है, बल्कि डीएम के साथ उसकी कई फोटो भी हैं। इनमें से फोटो वायरल हो गया है और यह फोटो है। फोटो में फराज के साथ खड़ी डीएम मुस्कुरा रही हैं। अब दो सवाल उठ रहे हैं, पहला तो यह कि पूर्व परिचित के सेल्फी लेने से डीएम को कौन सा खतरा था और दूसरा यह कि फराज को बिना अनुमति जिलाधिकारी के साथ सेल्फी लेने की क्या जरूरत थी।



Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top