डेढ़ करोड़ लेकर मायावती ने प्रत्याशी बनाया

Translate News:
टिकट कटने पर बोली संगीता
    निष्कासन के दूसरे दिन ही पलटवार करते हुए अतरौली की पूर्व प्रत्याशी संगीता चौधरी ने बसपा सुप्रीमो पर टिकट के एवज में पैसे लेने का आरोप लगाया।
     उन्होंने कहा कि उनके दिवंगत पति धर्मेंद्र चौधरी ने अतरौली से बसपा प्रत्याशी बनने से पहले पार्टी को डेढ़ करोड़ रुपये दिए थे। गौरतलब है कि मायावती के पांव छूने का फोटो वायरल होने के बाद संगीता चौधरी का बीती 10 जनवरी को टिकट काट दिया गया था और दो फरवरी को उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
    इस संबंध में बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद आदित्य ने कहा है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। इस कार्रवाई पर पलटवार करते हुए संगीता चौधरी ने कहा कि पति की हत्या के बाद जब उन्हें प्रत्याशी बनाया गया तो उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी उनका साथ देगी। उन्होंने कहा कि पति धर्मेंद्र चौधरी द्वारा दिए गए डेढ़ करोड़ रुपये के अलावा खुद उन्होंने भी अभी हाल ही में जनवरी में हुए मायावती के जन्मदिन पर 15 लाख रुपये और इस बीच दो बार की मुलाकातों में दो-दो लाख रुपये अलग से दिए थे।
    अब पार्टी से निकाले जाने के बाद उनके कुल 1.69 करोड़ रुपये फंस गए हैं। क्या डेढ़ करोड़ रुपये स्वयं मायावती ने मांगे थे..? इसके जवाब में संगीता ने कहा कि बसपा सुप्रीमो किसी भी मामले में सीधे बात नहीं करती हैं। मेरे पति ने बसपा के बड़े नेताओं के जरिए पैसे पहुंचाए थे।
    उनकी हत्या के बाद मुझे टिकट दिया गया तो मुझसे कोई पैसा नहीं लिया गया। टिकट कटने और निष्कासन के बाद अब सारी उम्मीदें खत्म हो गई हैं।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top