दिन दहाड़े VHP नेता की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में भारी तनाव

Translate News:
      आगरा।। हिंदूवादी संगठन विश्व हिन्दू परिषद  के नेता की हत्या के बाद पुलिस आरोपी को दो घंटे में दबोचने का आश्वासन दे रही है। वहीं इलाके में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं।
    आगरा के मंटोला इलाके में अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े कारोबारी और विश्व हिन्दू परिषद के नेता अरुण मनोहर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी अब तक फरार है। पुलिस दो घंटे में उसे दबोचने का आश्वासन दे रही है। स्थानीय वीएचपी नेता अरुण मनोहर की हत्या के बाद से इलाके में भारी तनाव है। एसएन मेडिकल के सामने एमजी रोड पर भारी बवाल हुआ। वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जाम लगाया। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पुलिस को भी पीटा। पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
    इस दौरान मची भगदड़ और अफरा-तफरी में अल्पसंख्यक समुदाय के दो युवक भी पिटे। पुलिस ने दो घण्टे में हत्यारोपियों को दबोचने का आश्वासन दिया है। बवाल और तनाव तो देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं वीएचपी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जाम लगा दिया है। आरोप है कि वीएचपी नेता की हत्या अल्पसंख्यक समुदाय के युवक ने की। अल्पसंख्यक समुदाय के नेता एतमाउददौला से भी झड़प की बात सामने आ रही है। 
     सूत्रों के मुताबिक हत्यारोपी समाजवादी पार्टी के पार्षद का छोटा भाई है। बताया जा रहा है कि आरोपी कई दिनों से वीएचपी नेता अरुण को जान से मारने की धमकी दे रहा था। वारदात के बाद से दोनों पक्षों के बीच उपजे तनाव को देखते हुए पुलिस फिलहाल हालात पर काबू करने की कोशिश कर रही है।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top