जहरीले सांपों के साथ सोती है ये बच्ची, नाग करते हैं रखवाली

Translate News:
      नई दिल्ली।। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से 15 किमी दूर घाटमपुर में सपेरों की एक बस्ती में रहने वाली 10 साल की बच्ची नाज़नीन को जब आप भयानक काले सांपो के साथ घिरा देंखेगे तो चौक जाएगें।
     मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह बच्ची 2 साल की ही उम्र से इन जहरीले सांपों के साथ रह रही है। जिस उम्र में इस बच्ची को हम उम्र साथियों के साथ खेलना चाहिए वहीं ये बच्ची ढेरों जहरीले सांपों को अपना खिलौना समझती है।
    सांप का नाम सुनते ही जहां लोगों की हालत खराब हो जाती है, वहीं इस लड़की को सांप के साथ देखकर लोग कांप जाते हैं, कि यह कैसे मुमकिन है।
     जबकि इस बच्ची के पिता भी इसका ये रूप देखकर काफी भयभीत रहते हैं। वो कहते है कि इसको सांपों से ही सबसे ज्यादा प्यार है। कई बार कोशिश करके देख लिया की इसको सांपों से दूर रखे, मगर सभी कोशिश नाकाम रही। वहीं नाज़नीन इसके चलते ये स्कूल भी नही जाती है।
     नाज़नीन कहती है कि ये सांप हमेशा मेरे आस-पास ही रहते हैं। मै इनके साथ खाना खाती हूं, साथ में दूध पीती हूं, खेलती हूं और गाने भी सुनाती हूं। बच्ची ने बताया कि सांपों ने मुझे आज तक किसी भी तरह का कोई नुकसान नही पहुंचाया और जब नाज़नीन सो जाती है, तो उस वक्त ये सभी सांप इसकी रखवाली भी करते हैं। यहां के स्थानीय लोग नाज़नीन को विषकन्या भी कहते हैं।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top