Breaking News
Loading...

यह है बीजेपी के नये साफसुथरे हिस्ट्रीशीटर अध्यक्ष

     वाराणसी।। दबंग नेता के तौर पर मशहूर फूलपुर से सांसद केशव प्रसाद मौर्या उत्तर प्रदेश में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बन चुके हैं। 18 वर्ष तक विहिप से जुड़े और प्रचारक रह चुके केशव मौर्या के खिलाफ तक़रीबन एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, धोखाधड़ी और दंगे फैलाने के अलावा सरकारी कर्मचारी को धमकी देने जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।
     केशव ने निर्वाचन आयोग में अपने हलफनामे में खुद के खिलाफ चल रहे मामलों की एक लंबी फेहरिस्त दी है। तो वहीं लोकसभा चुनाव में नॉमिनेशन के दौरान केशव प्रसाद ने अपने हलफनामे में पेट्रोल पंप, एग्रो ट्रेडिंग कंपनी, कामधेनु लॉजिस्टिक आदि उनके पास होने की बात कही थी।
     यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने बचपन में काफी तंगहाली झेली। इस दौरान उन्होंने कभी चाय बेची तो कभी अखबार बांटकर गुजारा किया। लेकिन आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी पत्नी जीवन ज्योति अस्पताल में उनकी पार्टनर हैं। साथ ही उन्होंन ने सामाजिक कार्यों के लिए कामधेनु चेरीटेबल सोसायटी भी बना रखी है। 2007 में केशव की संपत्ति 1 करोड़ 36 लाख रुपए थी। यह संपत्ति 2014 तक बढ़कर नौ करोड़ 32 लाख रुपए हो गई थी। बता दें, उन पर कुल दो करोड़ 43 लाख रुपए की देनदारी भी है।
     बता दें, कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा, पडंसा, कोखराज, मंझनपुर के अलावा इलाहबाद जनपद के कर्नलगंज औरजार्जटाउन में केशव मौर्या के खिलाफ कुल 11 मामले लंबित है। यह सभी मामले अलग-अलग अदालतों में चल रहे हैं। लेकिन केशव प्रसाद मौर्या को किसी भी मामले में उन्हें अभी अपराधी घोषित नहीं किया गया है। मौर्या के खिलाफ हत्या का मुकदमा 2014 में दर्ज किया गया है जिसकी सुनवाई कौशाम्बी सेशन कोर्ट में नियमित तौर पर हो रही है। कौशाम्बी में ही मौर्या धोखाधड़ी के एक मामले में मुकदमा झेल रहे हैं।  
    गौरतलब है कि फूलपुर सेहिस्ट्रीशीटर अतीक अहमद भी सांसद रहे हैं। केशव मौर्या ने 2002 में इलाहबाद की शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में राजनीतिक सफर शुरू किया। उन्हें बसपा प्रत्याशी राजू पाल ने हराया था। इसके बाद वर्ष 2007 के चुनाव में भी वे इसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार गए थे।
    2012 के चुनाव में उन्हें सिराथू विधानसभासीट से भारी जीत मिली। दो वर्ष तक विधायक रहने वाले केशव ने फूलपुर सीट पर भी पहली बार भाजपा का झंडा फहराया। मोदी लहर में इस सीट पर पांच लाख 3564 वोट हासिल कर उन्होंने एक इतिहास बना दिया।
    जानिए केशव प्रसाद मौर्या के जीवन काल में अब तक के आपराधिक मामलों में लगी धाराओं के बारे में:-
Serial No. IPCSections Applicable Other Details / OtherActs / Sections Applicable

1 143,188,283,341 Special CJM, Allahabad Case NO.703/2004Criminal Case NO.177/2003 Date of Cog.-25/03/2004
2 302,120B Section 7 C. L.A. Act, Criminal Case No.470/11, PS.- Kokhraj,Janpad-Kaushambi, UP, CJM, Kaushambi, Date of Cog.-07/11/2013Present Pending in Additional District and Sessions Judge II Kaushambi, ST No.37/2014
3 153A,188 Criminal Case No.571/11,PS.-Kokhraj, Kaushambi, UP
4 147,148,153,153A,352,188,323,504,506 Section 7 C.L.Act, PS.-Manjhanpur,Kaushambi, UP, CJM, Criminal Case NO.218/11, Case No.2187/2012,Cog. Date 07.05.2012
5 147,295A,153A Criminal Case No.82/08,PS.-Mohd.pur Paisa, Kaushambi, UP, CJM Kaushambi, Case No.1281/2002,Cog. Date 05/12/2008
6 420,467,465,171,188 Criminal Case No.83/08,PS.-Mohd.pur, paisa, Kaushambi, UP, CJM Kaushambi Case No.2715/08,Date of Cog.-24/11/2008
7 147,352,323,504,506,392 Criminal Case No.72A/2013,PS.-Manjhanpur, Kaushambi, UP
8 153A,353,186,504,147,332 Section 7 C. L. A. Act, PS.-PashchimVihar, Kaushambi, UP Criminal Case No.77/96
9 147,323,504,427,353,506,380 Section 3/5Prevention of Public Property Damage Act and Section 7 C. L.A. Act, PS.-Karnalganj, Allahabad, UP Criminal Case No.431/98,Special CJM Allahabad, Case No.1247/02, Cog. No.06.03.2000
10 147,148,332,336,186,427 Section 7 C. L. A. Act,PS.-Karnalganj, Allahabad, UP Criminal Case No.02/14
11 143,353,341 Criminal Case No.603/13,PS.-Civil Lines, Allahabad, UP